subodh uniyal

subodh uniyal

01/25/2022
चहमुखी विकास का केंद्र बना नरेन्द्र नगर विधानसभा
Samachar Darpan News Samachar Darpan News

Daheradun : पहाड़ों पर मूलभूत सुविधाओं में स्वास्थ्य व शिक्षा काफी मायने रखती है। स्वास्थ्य व शिक्षा पहाड़ी जनता के लिए आजादी के बाद से ही बड़ा मुद्दा रहा है। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र (Narendra Nagar Assembly Election 2022) की बात करें तो यहां सड़को, बिजली, पानी आदि का बड़े स्तर पर जाल बिछाया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी विगत दस वर्षों में तेजी से कार्य हुये हैं। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के साथ साथ उच्च शिक्षा पर भी काफी ध्यान दिया गया है, इसके साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ है।

नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गूलर, ठाठ, चमेली, सिलकीड़ी, बोमुक, पजाई आदि गांवों का सक्षम न्यूज़ इंडिया (Saksham news india) की टीम ने दौरा कर स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विगत के कार्यकाल के में हुये विकास कार्यों को लेकर जनता की राय जानी। अधिकतर जनता ने बताया कि वह अपने विधायक के कार्यकाल से काफी खुश है। क्षेत्र में काफी विकास के कार्य हुए हैं। अभी हाल ही में विद्युत उपकेंद्र बिजलीघर का लोकार्पण कर एक बड़ा तोयफ़ा क्षेत्र के लोगो को मिला है। इसके साथ ही पावकी देवी में किसान भवन का लोकार्पण किया गया है। इसके साथ ही पावकी देवी में डिग्री कालेज का भी शिलान्यास किया गया है।

जिससे आने वाले समय मे स्थानीय नव युवकों को उच्च शिक्षा के लिए अब दर दर नही भटकना पड़ेगा। उन्हें अपने पहाड़ी क्षेत्र में ही शिक्षा का समुचित स्थान मिल सकेगा। पावकीदेवी से पैजाईगांव, कौडियाला-बडीर संपर्क मार्ग, किसान मार्ग का शिलान्यास भी स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के कार्यकाल में ही सम्पन्न हुआ है। इन सभी विकास कार्यों के वजह से जनता में एक सॉफ्ट कार्नर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जनता जहां भाजपा सरकार व उसके नीतियों की प्रशंसा कर रही है तो दूसरी तरफ जनता का कहना है कि वह अपने स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल से भी संतुष्ट है। जनता का कहना है कि श्री उनियाल ने क्षेत्र में विकास का एक बेहतरीन मॉडल पेश किया है।





LEAVE A COMMENT